पैलानी: पैलानी तहसील के चिल्ला क्षेत्र में गैस संकट से गांव के होटल प्रभावित, चाय और समोसे के दाम बढ़े
Pailani, Banda | Apr 6, 2026 बांदा के पैलानी तहसील के चिल्ला क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत अब घरों से निकलकर गांव और कस्बे के छोटे होटलों व चाय की दुकानों तक पहुंच गई है। गैस सिलेंडर न मिलने से दुकानदारों को लकड़ी और कोयले के सहारे काम चलाना पड़ रहा है। जिससे लागत बढ़ने के साथ ही खाद्य पदार्थों के दाम भी बढ़ गएं हैं।