Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

देर रात धरना स्थल पर पुलिस, आंदोलन खत्म करने की धमकी? #D,ED #chhattisgarh #navaraipur #police

Chhattisgarh, India | Feb 28, 2026

MORE NEWS

Happy father's day papa ji 
विश्व के समस्त पिताओं को समर्पित सभी को happy father's day

Happy father's day papa ji विश्व के समस्त पिताओं को समर्पित सभी को happy father's day

Raigarh, Raigarh | Jun 21, 2026

करो योग रहो निरोग,मारवाड़ी युवा मंच महिला संस्कृति रायगढ़ शाखा #yoga #viral #cg #shorts #breaking

करो योग रहो निरोग,मारवाड़ी युवा मंच महिला संस्कृति रायगढ़ शाखा #yoga #viral #cg #shorts #breaking

Raigarh, Raigarh | Jun 21, 2026

धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है :- लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया

आध्यात्मिक मूल्यों से ही होता है समाज का सशक्त निर्माण:-राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह

भुईंयापानी में शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए दोनों सांसद

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य लाभ

रायगढ़ जिले के विकासखण्ड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम भुईंयापानी में नवनिर्मित शिव मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना, हवन, यज्ञ और प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान सम्पन्न कराया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया एवं राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया सहित क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस धार्मिक अनुष्ठान की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार ने की। उपस्थित सभी अतिथियों ने  मंदिर में भगवान शिव का पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं जिले की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। 
  समारोह को संबोधित करते हुए लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के केंद्र होते हैं। उन्होंने कहा कि भुईंयापानी में शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा, भगवान शिव त्याग, तपस्या और कल्याण के प्रतीक हैं। इस मंदिर के निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा से गांव में आध्यात्मिक चेतना का नया संचार होगा। आने वाली पीढ़ियां यहां से संस्कार, धर्म और संस्कृति की प्रेरणा प्राप्त करेंगी। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सद्भाव बढ़ाने का कार्य करते हैं। लोकसभा सांसद श्री राठिया ने मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले सभी ग्रामीणों, मंदिर समिति और यजमान परिवारों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही ऐसे ऐतिहासिक कार्य संभव हो पाते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र के विकास और जनकल्याण की प्रार्थना की।
 राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारत की पहचान उसकी आध्यात्मिक परंपराओं और धार्मिक मूल्यों से है।

धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है :- लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया आध्यात्मिक मूल्यों से ही होता है समाज का सशक्त निर्माण:-राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह भुईंयापानी में शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए दोनों सांसद हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य लाभ रायगढ़ जिले के विकासखण्ड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम भुईंयापानी में नवनिर्मित शिव मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना, हवन, यज्ञ और प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान सम्पन्न कराया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया एवं राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया सहित क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस धार्मिक अनुष्ठान की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार ने की। उपस्थित सभी अतिथियों ने मंदिर में भगवान शिव का पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं जिले की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के केंद्र होते हैं। उन्होंने कहा कि भुईंयापानी में शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा, भगवान शिव त्याग, तपस्या और कल्याण के प्रतीक हैं। इस मंदिर के निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा से गांव में आध्यात्मिक चेतना का नया संचार होगा। आने वाली पीढ़ियां यहां से संस्कार, धर्म और संस्कृति की प्रेरणा प्राप्त करेंगी। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सद्भाव बढ़ाने का कार्य करते हैं। लोकसभा सांसद श्री राठिया ने मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले सभी ग्रामीणों, मंदिर समिति और यजमान परिवारों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही ऐसे ऐतिहासिक कार्य संभव हो पाते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र के विकास और जनकल्याण की प्रार्थना की। राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारत की पहचान उसकी आध्यात्मिक परंपराओं और धार्मिक मूल्यों से है।

Raigarh, Chhattisgarh | Jun 20, 2026

राजस्व पखवाड़ा बना आमजन के लिए राहत का माध्यम

तीन चरणों में 4 हजार से अधिक आवेदनों का निराकरण, गांवों तक पहुंचीं राजस्व सेवाएं

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से लोगों को मिली त्वरित प्रशासनिक सुविधा

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन और जनसेवा के संकल्प को साकार करते हुए जिले में आयोजित राजस्व पखवाड़ा अभियान हजारों नागरिकों के लिए राहत का माध्यम बना। गांव-गांव आयोजित शिविरों के जरिए राजस्व सेवाओं को लोगों के द्वार तक पहुंचाया गया, जिससे लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के साथ आमजन को समयबद्ध सेवाओं का लाभ मिला। जिले में तीन चरणों में आयोजित राजस्व पखवाड़ा के दौरान कुल 4 हजार 417 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 4 हजार 320 से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। इससे लोगों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिली तथा विभिन्न राजस्व सेवाएं सरल और सुगम तरीके से उपलब्ध हो सकीं।
 अभियान के दौरान नामांतरण, सीमांकन, खाता विभाजन, अभिलेखों में त्रुटि सुधार, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, खसरा-बी-1 वितरण, नक्शा बंटांकन, अभिलेख शुद्धता, आरबीसी 6-4 प्रकरण सहित अनेक राजस्व मामलों का निराकरण किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही किया गया। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार संचालित इस अभियान के तहत लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन भी लिए गए। साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। राजस्व पखवाड़ा के तीनों चरणों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण से नामांतरण, सीमांकन, प्रमाण पत्र एवं अन्य राजस्व सेवाओं से जुड़े मामलों के निपटारे में तेजी आई है, जिससे नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक सेवाएं प्राप्त हो सकीं। राजस्व पखवाड़ा अभियान ने प्रशासन और आमजन के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करने के साथ ही सुशासन की अवधारणा को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से स्थापित किया।

राजस्व पखवाड़ा बना आमजन के लिए राहत का माध्यम तीन चरणों में 4 हजार से अधिक आवेदनों का निराकरण, गांवों तक पहुंचीं राजस्व सेवाएं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से लोगों को मिली त्वरित प्रशासनिक सुविधा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन और जनसेवा के संकल्प को साकार करते हुए जिले में आयोजित राजस्व पखवाड़ा अभियान हजारों नागरिकों के लिए राहत का माध्यम बना। गांव-गांव आयोजित शिविरों के जरिए राजस्व सेवाओं को लोगों के द्वार तक पहुंचाया गया, जिससे लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के साथ आमजन को समयबद्ध सेवाओं का लाभ मिला। जिले में तीन चरणों में आयोजित राजस्व पखवाड़ा के दौरान कुल 4 हजार 417 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 4 हजार 320 से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। इससे लोगों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिली तथा विभिन्न राजस्व सेवाएं सरल और सुगम तरीके से उपलब्ध हो सकीं। अभियान के दौरान नामांतरण, सीमांकन, खाता विभाजन, अभिलेखों में त्रुटि सुधार, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, खसरा-बी-1 वितरण, नक्शा बंटांकन, अभिलेख शुद्धता, आरबीसी 6-4 प्रकरण सहित अनेक राजस्व मामलों का निराकरण किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही किया गया। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार संचालित इस अभियान के तहत लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन भी लिए गए। साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। राजस्व पखवाड़ा के तीनों चरणों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण से नामांतरण, सीमांकन, प्रमाण पत्र एवं अन्य राजस्व सेवाओं से जुड़े मामलों के निपटारे में तेजी आई है, जिससे नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक सेवाएं प्राप्त हो सकीं। राजस्व पखवाड़ा अभियान ने प्रशासन और आमजन के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करने के साथ ही सुशासन की अवधारणा को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से स्थापित किया।

Raigarh, Chhattisgarh | Jun 20, 2026

नीट यूजी परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी 8 परीक्षा केंद्रों में हुआ व्यापक मॉक ड्रिल, व्यवस्थाओं की परखी गई तैयारियां

21 जून को होगी नीट यूजी की परीक्षा, प्रशासन पूरी तरह सतर्क

2682 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को मिलेगा अतिरिक्त समय

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से मिलेगी निःशुल्क बस सुविधा

जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष 24 घंटे रहेगा सक्रिय, सुरक्षा एवं निगरानी के पुख्ता इंतजाम

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा से एक दिन पूर्व शनिवार को जिले के सभी 8 परीक्षा केंद्रों में व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित कर परीक्षा संचालन से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था का परीक्षण किया गया। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी संसाधनों तथा अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस मॉक ड्रिल के दौरान एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी तथा डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम सहित अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों में जैमर, सीसीटीवी कैमरे, विद्युत आपूर्ति, जनरेटर बैकअप, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस प्रक्रिया में परीक्षा संचालन की संपूर्ण व्यवस्था को वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप परखा गया तथा संभावित चुनौतियों का पूर्व आकलन कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए गए।
 जिले में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा में 2682 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित होगी। वहीं दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) श्रेणी के अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा और उनकी परीक्षा शाम 6.20 बजे तक संचालित होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों को दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
 अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक समय पर और सुरक्षित पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष परिवहन व्यवस्था की है। रायगढ़ रेलवे स्टेशन, ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड तथा केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से निःशुल्क बसें संचालित की जाएंगी। यह सुविधा अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावकों के लिए भी उप

नीट यूजी परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी 8 परीक्षा केंद्रों में हुआ व्यापक मॉक ड्रिल, व्यवस्थाओं की परखी गई तैयारियां 21 जून को होगी नीट यूजी की परीक्षा, प्रशासन पूरी तरह सतर्क 2682 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को मिलेगा अतिरिक्त समय परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से मिलेगी निःशुल्क बस सुविधा जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष 24 घंटे रहेगा सक्रिय, सुरक्षा एवं निगरानी के पुख्ता इंतजाम राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा से एक दिन पूर्व शनिवार को जिले के सभी 8 परीक्षा केंद्रों में व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित कर परीक्षा संचालन से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था का परीक्षण किया गया। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी संसाधनों तथा अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस मॉक ड्रिल के दौरान एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी तथा डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम सहित अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों में जैमर, सीसीटीवी कैमरे, विद्युत आपूर्ति, जनरेटर बैकअप, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस प्रक्रिया में परीक्षा संचालन की संपूर्ण व्यवस्था को वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप परखा गया तथा संभावित चुनौतियों का पूर्व आकलन कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए गए। जिले में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा में 2682 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित होगी। वहीं दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) श्रेणी के अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा और उनकी परीक्षा शाम 6.20 बजे तक संचालित होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों को दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक समय पर और सुरक्षित पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष परिवहन व्यवस्था की है। रायगढ़ रेलवे स्टेशन, ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड तथा केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से निःशुल्क बसें संचालित की जाएंगी। यह सुविधा अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावकों के लिए भी उप

Raigarh, Chhattisgarh | Jun 20, 2026