तानसेन: हफ्ता वसूली विवाद: बाबा ग्रुप संचालक लालू यादव के घर पर फायरिंग, भूरा नाई गैंग पर आरोप, वीडियो वायरल
शहर में हफ्ता वसूली को लेकर बढ़ते विवाद के बीच फायरिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बाबा ग्रुप के संचालक लालू यादव के घर अज्ञात बदमाशों ने शनिवार दोपहर 1:00 बजे फायरिंग कर दी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, वहीं पीड़ित परिवार दहशत में आ गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।