कासगंज: गोलगप्पे खाने गई किशोरी लापता, सोरों कोतवाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर
सोरों कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से गोलगप्पे खाने की कहकर गई थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। तलाश करने पर भी उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। महिला ने अज्ञात आरोपी पर उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अगवा करने की आशंका जताई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।