विजयराघवगढ़: कैमोर में तेज रफ्तार ट्रक ने व्यक्ति को मारी टक्कर, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम
कैमोर में तेज रफ्तार ट्रक ने राजेश दुबे ग्राम सचिव को टक्कर मार दी इस दौरान वह घायल हो गया घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया,वहीं समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां पर आए दिन बड़ी-बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं शिकायत के बावजूद प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है लोगों ने मांग किया है तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाई जाए।