डुमरा: नगर निगम के वार्ड 8 और वार्ड 18 में सड़क-नाला निर्माण अधूरा, लोगों में नाराज़गी
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 और वार्ड संख्या 18 के नुनिया टोली इलाके में आज भी सड़क और नाला निर्माण नहीं होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बरसात के मौसम में जलजमाव, कीचड़ और टूटी सड़क के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।