पोलायकलां: पोलायकलां कृषि उपज मंडी में बढ़ी उपज की आवक, 2150 कट्टे हुई उपज की आवक
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में मंगलवार को उपज की आवक में बढ़ोत्तरी हुई।मंगलवार को मंडी में 2150 कट्टे उपज की आवक हुई। मंगलवार शाम को कृषि उपज मंडी कर्मचारी से प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार को मंडी में प्याज की 800 कट्टे आवक हुई। वहीं लहसुन की 1350 कट्टे आवक हुई। पोलायकलां कृषि उपज मंडी में उपज की आवक बढ़ी है। जो आने वाले दिनों में और बढ़ेगी।