पोलायकलां: पोलायकलां में मंडी के पास से एक व्यक्ति को पुलिस ने अवैध शराब के साथ पकड़ा, आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया केस
अवन्तिपुर बड़ोदिया थाना क्षेत्र की पोलायकलां चाैकी पुलिस ने पोलायकलां में मंडी के पास से एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पोलायकलां चाैकी पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार दीपक निवासी ग्राम नीमखेडी को अवैध शराब के साथ पकड़कर उसके कब्जे से अवैध शराब जब्त की गई है।