पोलायकलां: पोलायकलां कृषि उपज मंडी में बढ़ी उपज की आवक, 2200 कट्टे उपज की हुई आवक
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में सोमवार को उपज की आवक में बढ़ोत्तरी हुई। सोमवार को मंडी में 2200 कट्टे उपज की आवक हुई। सोमवार शाम को कृषि उपज मंडी कर्मचारी से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार को मंडी में प्याज के 900 कट्टों की आवक हुई। वहीं, लहसुन के 1300 कट्टों की आवक हुई। अगले कुछ दिनों में मंडी में लहसुन और प्याज की उपज की आवक में और वृद्धि होने की संभावना है।