पोलायकलां: ग्राम नीमखेड़ी में दो लोगों ने मिलकर एक महिला के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस
अवंतिपुर बड़ोदिया थाने के पोलायकलां चाैकी क्षेत्र के ग्राम नीमखेड़ी में दो लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट कर गाली-गलाैज की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने दो लोगों के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया है। शनिवार शाम को पोलायकलां चाैकी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नीमखेड़ी निवासी धापू बाई ने शिकायत दर्ज कराई है।