पोलायकलां: पोलायकलां कृषि उपज मंडी में उपज की आवक में दिखी गिरावट, सिर्फ 900 कट्टे ही हुई उपज की आवक
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में उपज की आवक में गिरावट आई है। गुरुवार को मंडी में सिर्फ 900 कट्टे ही उपज की आवक हुई। गुरुवार शाम को कृषि उपज मंडी कर्मचारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को मंडी में प्याज की 400 कट्टे व लहसुन की 500 कट्टे आवक हुई। मंडी में प्याज और लहसुन के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल रहा है।