गुना नगर: चंदेरा गांव: ज़मीन बंटवारे की पंचायत में खूनी संघर्ष, चाचा ने भतीजे का सिर फोड़ा, पिता-पुत्र गंभीर
गुना जिले के सिरसी थाना क्षेत्र के ग्राम चंदेरा में शनिवार 23 मई शाम 5 बजे 50 बीघा ज़मीन के बंटवारे को लेकर पंचायत के दौरान खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि चाचा शीशपाल यादव ने अपने भतीजे सुखबीर यादव के सिर पर लट्ठ मार दिया। बीच-बचाव करने आए भाई विक्रम सिंह यादव पर भी हमला किया गया। घायल पिता-पुत्र जिला अस्पताल में भर्ती हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है