भदेसर: सुखवाड़ा में आज कलेक्टर की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस
गुरुवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भदेसर पंचायत समिति की सुखवाड़ा ग्राम पंचायत में गुरुवार को जिला कलेक्टर डॉ. मंजू चौधरी की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। चौपाल में जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सरपंच शोभालाल धाकड़ और ग्राम विकास अधिकारी घनश्याम रेगर ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चौपाल का उद्देश्य ग्रामीण