महोबा: ननौरा गांव की एक महिला ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Jun 12, 2026 महोबा जनपद के थाना श्रीनगर क्षेत्र के ननौरा गांव निवासी लक्ष्मीप्रसाद कि 28 वर्षीय पत्नी रीता ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में महिला का उपचार किया जा रहा है।