बहेड़ी: जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण पर रोक की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर बहेड़ी के अधिवक्ताओं ने आज मंगलवार को दिन में करीब दो बजे मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी रामपुर के नाम संबोधित ज्ञापन तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी बहेड़ी गोपाल शर्मा को सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।