मिर्ज़ापुर: जिलेभर में एसपी अभिनंदन के निर्देश पर पुलिस ने चलाया अभियान, 24 व्यक्तियों पर की गई कार्रवाई
जिलेभर में रविवार की शाम 5:00 बजे एसपी अभिनंदन के निर्देश पर पुलिस ने अभियान चलाकर 24 व्यक्तियों पर शांति भंग की कार्रवाई की। पुलिस की ओर से बताया गया कि जनपद में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। सभी 24 व्यक्तियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से सभी को जमानत मिल गई है।