मिर्ज़ापुर: रामकृष्ण सेवाश्रम ओझला में मिर्जापुर राउंड टेबल ने आयोजित किया स्वास्थ्य परीक्षण व रक्तदान शिविर
रामकृष्ण सेवा आश्रम ओझला में मिर्जापुर राउंड टेबल का रविवार की शाम 5:00 बजे स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। इसमें 80 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और 22 लोगों ने रक्तदान किया। अध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने बताया कि संस्था ऐसे आयोजन से लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करता है।