सिमरिया: सरकारी सिस्टम फेल, किन्नर समाज पास: पन्ना में 'रजनी दीदी' बनीं 70 परिवारों का सहारा!
Simariya, Panna | May 30, 2026 जहाँ सरकारें गरीबों को बसाकर बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं देना भूल गईं, वहीं पन्ना की किन्नर अध्यक्ष रजनी यादव ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। माँ न्यू शारदा कॉलोनी के ज़रूरतमंदों को उपहार बांटने के साथ ही, रजनी दीदी पिछले 3 साल से इन परिवारों के राशन-पानी का खर्च उठा रही हैं और 8 बेटियों की शादी भी करा चुकी हैं।