बेगूसराय: कारगिल भवन में डीएम की अध्यक्षता में किसान रजिस्ट्रेशन को लेकर बैठक हुई, कई निर्देश दिए गए
कारगिल भवन में DM की अध्यक्षता में किसान रजिस्ट्रेशन को लेकर बैठक आयोजित की गई. इस दौरान संबंधित पदाधिकारी को कोई निर्देश दिए गए. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे जनसंपर्क विभाग द्वारा मिली. बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि 12 मई से 30 जून तक किसान रजिस्ट्रेशन का कार्य मिशन मोड में किया जाएगा.