झालरापाटन: राजकीय विद्यालय में नेत्र जांच शिविर आयोजित, 150 बच्चों की जांच की गई, हीट वेव पर जागरूकता अभियान भी चलाया गया
राज्य सरकार के नेत्र जांच अभियान के तहत झालरापाटन ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देश पर और मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान के नेतृत्व में 'अच्छी दृष्टि अच्छी शिक्षा' अभियान के अंतर्गत हुआ।शिविर में कुल 150 बालक-बालिकाओं और कर्मचारियों की नेत्र जांच की गई।