गोवर्धन: 62 वर्षीय पति अपनी दिवंगत पत्नी की तस्वीर लेकर ब्रज 84 कोस की परिक्रमा कर रहे हैं, पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए
कहते हैं सच्चा प्रेम और सच्ची आस्था वो शक्ति है, जिसे मौत की दीवार भी नहीं रोक सकती. कान्हा की नगरी मथुरा के गोवर्धन में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग से एक ऐसा प्रसंग सामने आया है, जिसे देखकर और सुनकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी और श्रद्धा से सिर झुक जाएगा छटीकरा क्षेत्र के गांव कोटा के रहने वाले 62 साल के बुजुर्ग मोहनश्याम इस समय परिक्रमा कर रहे हैं