बक्सर: रामरेखा घाट में बिजली मीटर से बाईपास मिला, अवैध उपयोग पड़ा महंगा
Buxar, Buxar | Nov 25, 2024 मीटर को बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़े गए एक उपभोक्ता पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें कहा गया है कि बिजली कंपनी के छापेमारी दल द्वारा रामरेखाघाट स्थित विद्या सागर के गैर घरेलू परिसर में जांच की गई. जिसमें एक वैध कनेक्शन पाया गया. परंतु उस परिसर में स्थापित मीटर के तार में टोका लगाकर बाईपास करते हुए विद्युत का उपयोग किया जा रहा था.