गोरखपुर: रेलवे की फर्जी भर्ती का मामला, व्हाट्सएप पर विज्ञापन भेजकर मांगे पैसे, पूर्व रेलकर्मी की तलाश में जुटी शाहपुर पुलिस
शाहपुर थाना क्षेत्र में रेलवे में फर्जी भर्ती के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है।पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी रवि मिश्रा की तहरीर पर शाहपुर थाने में दीपक कुमार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी दीपक कुमार सिंह पूर्व में रेलवे में ही काम करता था।उसकी हरकतों की वजह से नौकरी से हटा दिया गया है।