सहारनपुर: STF मेरठ ने सहारनपुर से तीन अंतरराज्यीय तस्करों को पकड़ा, जो पंजाब से हथियार खरीदकर सहारनपुर-शामली में सप्लाई करते थे
सहारनपुर में मेरठ एटीएस ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को पकड़ा है। यह गिरोह पंजाब से अवैध हथियार और कारतूस खरीदकर सहारनपुर और शामली समेत आसपास के जिलों में सप्लाई करता था, एसटीएफ मेरठ ने इसका पर्दाफाश किया है। टीम ने सहारनपुर में घेराबंदी कर तीनो अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है।