गोपालगंज: सदर अस्पताल में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, स्वास्थ्य कर्मियों समेत 20 लोगों ने किया रक्तदान
सदर अस्पताल परिसर में विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर शनिवार को ब्लड बैंक परिसर में एक रक्तदान शिविर आयोजित की गई। इस शिविर में सदर अस्पताल परिसर में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी व आम लोगों ने अपना अपना रक्तदान किया। करीब तीन घंटे तक चली रक्तदान की प्रकिया में 20 लोगों ने अपना रक्तदान किया।