सादाबाद: मोपेड़ अनियंत्रित होकर गिरने से सड़क हादसे में एक युवक गंभीर घायल, राहगीरों की मदद से कराया गया अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड मानिकपुर के पास मोपेड अनियंत्रित होकर गिरने से सड़क हादसे के दौरान कस्बा मेंडू निवासी एक युवक प्रमोद पुत्र ज्वाला प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा घायल युवक का उपचार किया गया।