राज्यपाल मंगुभाई भाई पटेल ने भोपाल के बरकतउल्लाह विश्विद्यालय के डिग्री डिजीटल वेरिफिकेशन का एक क्लिक से लोकार्पण किया। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, विश्वविद्यालय के कुलगुरू सुरेश कुमार जैन, अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, कुल सचिव अनिल शर्मा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।