जैतपुर: भोजन की बात पर विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की
शहडोल के खैरहा थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। भोजन को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने सब्बल से वार कर 52 वर्षीय बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।मामले में पुलिस ने शनिवार सुबह 8 बजे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है।