गया टाउन सीडी ब्लॉक: डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्कॉलरशिप एंड वेलफेयर ट्रस्ट ने गया रेलवे स्टेशन को भेंट की पांच व्हीलचेयर, मिलेगी सुविधा
रविवार को सुबह 10 बजे सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में लगातार सक्रिय डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्कॉलरशिप एंड वेलफेयर ट्रस्ट ने गया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन को पांच व्हीलचेयर भेंट की है। इन व्हीलचेयर का उपयोग वरिष्ठ नागरिकों, बीमार एवं दिव्यांग यात्रियों के लिए निःशुल्क किया जाएगा।