धौलपुर: परिवहन विभाग ने शहर के विभिन्न स्थानों पर बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर अंकित कराए नंबर
जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा सर्वाेच्च न्यायालय के सो-मोटो पिटीशन के आधार पर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी द्वारा गठित एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए 274 बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले वाहनों को जब्त किया। जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने शुक्रवार शाम में बताया कि जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी एवं जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में पुलिस के सहय