मुंगावली: सेफ क्लिक अभियान के तहत मुंगावली पुलिस ने मल्हारगढ़ गांव में ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए तरीके
मुंगावली थाना पुलिस ने पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत ग्राम मल्हारगढ़ में मंगलवार को शाम लगभग 6 बजे साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ओटीपी साझा न करने सहित साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई।