हज़ारीबाग: आदर्श आचार संहिता लगने के बाद समाहरणालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी की हुई बैठक
हजारीबाग समाहरणालय सभागर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती नैन्सी सहाय ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बुधवार 3:00 बजे बैठक की। मौके पर उन्होंने कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं सुगम बनाने के निमित निर्वाचन आयोग के द्वारा चुनाव की घोषणा के उपरांत जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रोें में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।