हज़ारीबाग: दक्षिणी शिवपुरी मोहल्ले में चोरों ने बंद घर से नकदी और सोने के जेवर चुराए, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन
हजारीबाग लोहसिंघना थाना क्षेत्र के दक्षिणी शिवपुरी मोहल्ले में चोरों ने बंद घर से सोने का सामान और नगद मिलकर 2 लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में घर के संचालक शशिकांत कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर जानकारी दी है। आवेदन के अनुसार घर के पूरे परिवार 13 अक्टूबर की रात घर को बंद कर अपने गांव चतरा के पत्थलगड़ा गए हुए थे।