मथुरा: दलित दूल्हों की बारात में मारपीट और अभद्रता के विरोध में चौकी प्रभारी मुर्दाबाद के लगे नारे
जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि हाईवे थाना क्षेत्र के नरहौली में अनुसूचित जाति समाज की बारात पर दबंगों द्वारा सुनियोजित तरीके से पथराव कर मारपीट की गई थी। इस हमले में महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा गया आरोप यह भी लगाया गया हे कि जिन पीड़ितों की बारात पर हमला हुआ था पुलिस ने उन्हीं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।