भोजपुरी फिल्म स्टार एवं गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन और पूजन किया
गोरखपुर के सांसद एवं भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन बुधवार दोपहर 1:00 बजे बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन करने पहुंचे। इस दौरान वह भगवा कलर का ड्रेस पहने नजर आये। काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत पंडित श्रीकांत ने रवि किशन का विधिवत पूजा अर्चन कराया।