भेलूपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन होटल की बेसमेंट की खुदाई के दौरान हुआ हादसा, एक मजदूर की हुई मौत व 10 घायल
वाराणसी भेलूपुर थाना अंतर्गत पानी टंकी के समीप उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान में काम कर रहे मजदूरों के ऊपरमिट्टी का दिवाल भर-भराकर गिर गया। जिसके जद में आने के कारण 11 मजदूर उसे मलबे में दब गए। जिसमें से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायलों को तत्काल बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया है।