वाराणसी में सामूहिक हत्या के बाद सपा ने सरकार को घेरा, रामनगर में कैंडल मार्च निकालकर की इस्तीफा देने की मांग
प्रधानमंत्री के वाराणसी संसदीय क्षेत्र में हुई अमानवीय घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। राजेंद्र गुप्ता, उनकी पत्नी और उनके बच्चों सहित कुल पांच लोगों की निर्मम हत्या से एक पूरा परिवार खत्म कर दिया गया।