पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के बगही निमूहिआ वार्ड संख्या 13 में आज बुधवार सुबह करीब 8 बजे जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल बीरेंद्र चौधरी ने बताया कि उनकी जमीन को उनके ही पाटीदार सुनील चौधरी ने चंद्रिका यादव को बेच दिया, जिसके बाद चंद्रिका यादव ने उस जमीन पर कब्जा कर लिया। बीरेंद्र ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से