हैदरनगर: चौकड़ी-भीखा बिगहा मार्ग पर बोरे में मिले तीन गोवंश के कटे सिर, इलाके में सनसनी
हैदरनगर थाना क्षेत्र के चौकड़ी–भीखा बिगहा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे पड़े एक बोरे से तीन गोवंशिये पशुओं के कटे हुए सिर बरामद किए गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया।