Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
vipinverma946
3
गिनती हमारी, हिस्सेदारी भी हमारी आज भोपाल गवाह है #OBC #VidhansabhaGherao #Nyay
Chhindwara Nagar, Chhindwara
| Jul 20, 2026
#obc
#vidhansabhagherao
#nyay
MORE NEWS
तामिया सावन महोत्सव : 21 से 23 अगस्त 2026 #तामिया_सावन_महोत्सव में पर्यटकों को लुभा रहे सावन के झूले #MPTourism #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Madhya Pradesh Tourism Jansampark Madhya Pradesh
Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026
शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में मनाया गया "भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस" ================================================================ शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में भारतीय ज्ञान परंपरा विभाग के अंतर्गत भूगोल विभाग द्वारा गत दिवस "भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस" के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री राम प्रकाश डेहरिया ने कहा कि 20 अगस्त को हम सभी अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर विचार करने के लिए एकत्रित हुए हैं। अक्षय ऊर्जा केवल बिजली उत्पादन का विकल्प नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक विकास और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा विषय है। भारतीय ज्ञान परंपरा विभाग की नोडल अधिकारी श्रीमती मीना ठाकरे ने बताया कि हमारी भारतीय ज्ञान परंपरा में प्रकृति को केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार माना गया है। "माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः" अथर्ववेद की यह भावना मनुष्य और पृथ्वी के बीच गहरे संबंध को दर्शाती है। भारतीय परंपरा में सूर्य, जल, वायु, पृथ्वी और अग्नि को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। आधुनिक विज्ञान आज इन प्राकृतिक शक्तियों को ऊर्जा के स्रोत के रूप में नए तकनीकी रूप में उपयोग कर रहा है। इसलिए अक्षय ऊर्जा आधुनिक विज्ञान और प्रकृति के प्रति हमारी पारंपरिक संवेदनशीलता के बीच एक सुंदर सेतु बन सकती है। अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि "हम ऊर्जा की बचत करेंगे, अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देंगे, प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करेंगे और अपने परिवार एवं समाज को स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूक करेंगे।" कार्यक्रम में अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. मदन ठाकरे, राजनीतिक विज्ञान विभाग के श्री दिनेश कुमार वर्मा तथा वाणिज्य विभाग के डॉ.अजीत गौतम ने भी अक्षय ऊर्जा दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कला संकाय, विज्ञान संकाय एवं वाणिज्य संकाय के लगभग 100 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्री सूर्यकांत शुक्ला ने आभार व्यक्त किया।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026
ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देगा तामिया सावन महोत्सव : सांसद श्री साहू रिमझिम फुहारों और कोहरे के बीच पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह सावन के झूले बने आकर्षण का केंद्र, महाराष्ट्र-कर्नाटक सहित प्रदेश के अन्य नगरों से आए पर्यटक ============================================================= तामिया का सावन महोत्सव ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। सावन के महीने में यहां का बेहतरीन मौसम पर्यटकों को आकर्षित करता है और होम स्टे देश-विदेश के लोगों को भा रहे हैं। छिंदवाड़ा के अन्य ग्रामों में भी होम स्टे विकसित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण स्वरोजगार को नया आयाम मिल सके। उक्ताशय के विचार सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने तामिया सावन महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड व जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में डायरेक्टर श्री डी.पी. सिंग, जुन्नारदेव एसडीएम सुश्री राजनंदनी ठाकुर, तामिया जनपद अध्यक्ष श्री तुलसा परतेती सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए म.प्र. टूरिज्म बोर्ड के डायरेक्टर श्री डी.पी. सिंग ने छिंदवाड़ा में चल रहे होम स्टे की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से पर्यटन ग्रामों में बेहतरीन एक्टिविटी की जा रही है। जिले में वर्तमान में 57 होम स्टे चल रहे हैं और करीब 100 होम स्टे बनने हैं। बाकी होम स्टे भी जल्द पूरे किए जाएंगे। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के माध्यम से हो रहे तामिया सावन महोत्सव में पर्यटकों के लिए सावन के झूले लगाए गए हैं, जो पर्यटकों को भा रहे हैं। आदिवासी आर्ट, हस्तशिल्प, हथकरघा की वस्तुओं की बिक्री भी यहां हो रही है। पर्यटन ग्राम सावरवानी का शुद्ध देसी घी और पर्यटन ग्राम चोपना का स्वादिष्ट मावा भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। आदिवासी धुन पर झूमे सांसद - तामिया सावन महोत्सव में पहुंचे सांसद श्री साहू यहां कार्यक्रम में बेहद अभिभूत दिखे। यहां उन्हें गोंड आर्ट की पेंटिंग भेंट की गई। उन्होंने पर्यटन ग्राम घटलिंगा से आए नृत्य दल के साथ ढोल लेकर डांस किया। महोत्सव में उन्होंने महुए की पुड़ी, समा की खीर और बरबटी की दाल के बड़े का स्वाद लिया।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय छिंदवाड़ा में नशामुक्त भारत अभियान पर सेमिनार आयोजित =========================================================== प्रदेश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी, है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत गत दिवस इंदिरा गांधी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय छिंदवाड़ा में “नशामुक्त भारत अभियान - विकसित भारत की ओर सशक्त कदम” विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। आयुक्त तकनीकी शिक्षा श्री अवधेश शर्मा के निर्देश तथा संस्था के प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार यादव के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुश्री गणेशी एवं ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से सुश्री शक्ति प्रजापति ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीएसई विभागाध्यक्ष श्री राकेश कुमार कावरे, एमओएम विभागाध्यक्ष श्रीमती नीलम खासकमल, संस्था के समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। सुश्री गणेशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और भविष्य को भी प्रभावित करता है। विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार यादव ने कहा कि, “यदि आपका कोई साथी नशे का आदी है, तो उससे दूरी बनाने के बजाय उसे नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करें।” उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने मित्रों, परिवार तथा समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाएं। “नशे को ना, सपनों को हां - युवाओं के हाथों में विकसित भारत की कमान।” “नशे से दूरी, सफलता से नजदीकी - यही युवा शक्ति की सही पहचान।” “एक युवा नशे से बचेगा, एक परिवार बचेगा; युवा जागेगा तो भारत आगे बढ़ेगा।”
Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026
तामिया सावन महोत्सव : 21 से 23 अगस्त 2026 का शुभारंभ #तामिया_सावन_महोत्सव में सुहावने मौसम में महिलाएं सावन के झूलों का आनंद लेते हुये #MPTourism #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Madhya Pradesh Tourism Jansampark Madhya Pradesh
Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026