डेहरी: कपड़े की दुकान की आड़ में अवैध ई-रेल टिकट बनाने के आरोप में RPF ने धंधेबाज को नासरीगंज से किया गिरफ्तार
Dehri, Rohtas | Feb 11, 2024 आरपीएफ इंस्पेक्टर राम विलास राम के नेतृत्व में टीम के द्वारा नासरीगंज मेंन रोड पर स्थित कृष्णा वस्त्रालय में छापेमारी की गई जहाँ संचालित CYBER ZONE कैफ़े से ई टिकट के अवैध कारोबार में संलिप्त धंधेबाज अभिषेक कुमार वार्ड संख्या-03 को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 29957 रूपये के अवैध तरीके से बनाये गए रेलवे ई -टिकट बरामद हुए है।