डेहरी: चकन्हा शक्ति केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया समर्पण दिवस, भाजपा के पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव भी रहे मौजूद
Dehri, Rohtas | Feb 11, 2024 इंद्रपुरी क्षेत्र के चकन्हा शक्ति केंद्र अंतर्गत बडीहा मंडल कार्यालय पर रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि को समर्पण दिवसके रूप में मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता डेहरी ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने की कार्यक्रम का संचालन डेहरी नगर अध्यक्ष अशोक सोनी ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि डेहरी के पूर्व विधायक इ सत्यनारायण यादव भी मौजूद थे।