गिरिडीह: बस स्टैंड रोड स्थित झामुमो के ज़िला कार्यालय से निकाला गया अधिकार मार्च, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
झामुमो के बस स्टैंड रोड स्थित ज़िला कार्यालय से शुक्रवार को एक अधिकार मार्च निकाला गया। यह मार्च ज़िला कार्यालय से टावर चौक तक की गई।जहां सभी कार्यकर्ता केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी करते हुए टावर चौक पहुँचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेएमएम नेताओं ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को ठगने का काम किया है। भाजपा आज युवा के नाम पर रैली निकाल रही है।