ऊंचाहार: ऊँचाहार कस्बे के खत्री टोला मोहल्ले में दबंग युवक ने महिला को पीटा, घटना का फुटेज सामने आया
ऊँचाहार कस्बे के खत्री टोला मोहल्ले में एक दबंग युवक द्वारा सरेआम महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, पुलिस को लिखित तहरीर दी गई है, घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।खत्री टोला निवासी सन्तोष मौर्य की पत्नी रमन मौर्या दीवार में प्लास्टर करवा रही थी, इसी दौरान पड़ोस के युवक ने आकर उनकी लात घूंसों से पीटा।