नईसराय: नई सराय थाना क्षेत्र के अखाई घाट में सूखे कुएं में गिरी कार, दुल्हन समेत चालक व दो युवक घायल
नई सराय थाना क्षेत्र के अखाई घाट और घुरवार गांव के बीच स्थित टगर में रविवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। हालांकि, नई सराय पुलिस की सक्रियता से जन हानि होने से बच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन युवकों को तो निकाल लिया। लेकिन कुएं में गिरे वाहन को देर रात सवा बारह बजे तक नहीं निकाला जा सका। वाहन में सवार लोग शिवपुरी के बताए जा रहे हैं