कौआकोल: कौआकोल पीएचसी में छत गिरी, दूसरे दिन भी घटना, स्वास्थ्यकर्मी दहशत में, एएनएम घायल
Kawakol, Nawada | May 27, 2026 कौआकोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगातार दूसरे दिन छत गिरने की घटना सामने आई है। बुधवार को पीएचसी के कार्यालय कक्ष की छत का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया, जिससे स्वास्थ्यकर्मियों में दहशत फैल गई। यह घटना ऐसे समय हुई है जब मंगलवार को भी छत गिरने से एक एएनएम गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।