मेरठ: लोहिया नगर में घर में घुसे युवक ने मासूम को गोद में उठाकर ले गए, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, वीडियो हुआ वायरल
Meerut, Meerut | May 9, 2026 मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में देर रात डेढ़ साल के बच्चे को घर से उठाकर ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में कुछ युवक मासूम बच्चे को गोद में उठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।