सिवनी: जनसुनवाई में कलेक्टर शीतला पटले सख्त, अधिकारियों को दिए तत्काल निराकरण के निर्देश
Seoni, Seoni | Apr 7, 2026 सिवनी में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का नियमानुसार और शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता है।