चूरू: मेडिकल कॉलेज में 400 बेडेड हॉस्पिटल निर्माण में देरी पर सांसद ने जताई नाराजगी, निर्माणाधीन अस्पताल का किया निरीक्षण
Churu, Churu | May 29, 2026 चूरू के पीडीयु मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन 400 बेडेड हॉस्पिटल भवन का शुक्रवार को सांसद राहुल कस्वां ने निरीक्षण कर कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य, आधुनिक सुविधाओं तथा अस्पताल की प्रगति का जायजा लिया। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है