जांजगीर-चांपा जिले के विकास ट्रेडर्स खरौद पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 213 बोरी उर्वरक जब्त कर गोदाम सील कर दिया है। निरीक्षण के दौरान पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक और वास्तविक उपलब्ध उर्वरक में गड़बड़ी, मूल्य सूची और लाइसेंस का प्रदर्शन नहीं मिलने जैसी अनियमितताएं पाई गईं।